हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित एक मेडिकल कॉलेज से एक करोड़ 80 लाख रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अकाउंटेंट की पत्नी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने 22 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए हैं. पुलिस अकाउंटेंट की तलाश कर रही है.
बता दें कि पिलखुवा के एक मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक ने कॉलेज के अकाउंटेंट पर छात्रों की फीस चोरी करने का आरोप लगाया था. आरोपों के अनुसार अकाउंटेंट एक करोड़ 80 लाख रुपए लेकर फरार हो गया था. शुक्रवार को पुलिस ने अकाउंटेंट की पत्नी को 22 लाख 50 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इससे पहले एक आरोपी से साढे़ चार लाख रुपए बरामद किए थे जिससे जेल भेजा जा चुका है.
जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी में…
Read more






















