हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट के पास नहर की पटरी पर 10 अप्रैल को बाबूराम पुत्र ओमप्रकाश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई जिसके बाद पुलिस और एसओजी ने मामले की छानबीन शुरू की और शुक्रवार को मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले में दो आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.
यह पूरी वारदात सड़क पर साइड देने को लेकर हुई. साइड न मिलने पर आगबबूला हुए प्रदीप ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पांच फायर कर बाबूराम को मौत के घाट उतार दिया और अपने तीन साथियों संग फरार हो गया. चारों आरोपी दो बाइक पर फरार हो गए जिनमें से दो को पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी प्रदीप आर्मी में है जो कि फिलहाल कश्मीर में तैनात है. हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनका नाम अनुज कुमार तथा संदीप कुमार है जो कि बुलंदशहर के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और दो बाइके बरामद की है. साथ ही प्रदीप और विशाल की तलाश भी शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने टीम को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की है.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















