हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ पुलिस ने शातिर चोरों के एक गिरोह के चार सदस्यों को दबोच कर आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए मूल्य का चोरी का माल, हजारों रुपए नकद तथा तीन बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि बाबूगढ़ पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि दो बाइकों पर सवार चार शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पर्स, ड्राइविंग लाइसैंस, एक हजार पए नकद दो बाइक बरामद की है। शातिर चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने एक और बाइक बिना नम्बर की बरामद की है। आरोपी थाना बाबूगढ़ के गांव हरनाथपुर कोटा के रितिक, निपुण, गांव मलकपुर का लक्की तथा बछलौता का गौरव है। आरोपियों से दो तमंचे व दो चाकू भी मिले है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई दो चोरियों में हाथ स्वीकार किया है।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122

































