हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गेहूं कटाई के सीजन में भूसे के दामों में बढ़ोतरी से भूसा चोर गिरोह भी सक्रिय हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के पांच स्थानों से भूसा चोरी होने का मामला सामने आया है. इसके बाद ग्रामीणों ने भूसा निकालने के बाद ढेर की रखवाली शुरू कर दी है.
भूसे की कीमत फिलहाल ढाई से तीन हजार रुपए बीघा है जिससे पशुपालकों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है. तीन महीने पहले ही भूसा खत्म होने से भूसे के रेट ₹700 कुंतल से 1500 रुपए कुंतल पहुंच गए थे. गेहूं की कटाई के बाद भूसे के दामों में गिरावट की संभावना थी लेकिन यह दाम बढ़ने से पशुपालक काफी परेशान हैं.
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























