हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में दुकानदारों ने ग्राहकों को ठगने का एक नया तरीका निकाला है. गर्मी में बढ़ती कूलर की मांग को देखते हुए यह दुकानदार ग्राहकों को अब चूना लगाने में लगे हैं. यदि आप कूलर की खरीदारी करने जा रहे हैं तो जरा सोच समझ कर जाएं क्योंकि दुकानदार आपको एसी कूलर के नाम से कूलर बेच रहे हैं.
हापुड़ की तहसील चौराहे से लेकर अतरपुरा चौराहे तक कई दुकानें हैं जहां आर्य समाज मंदिर के आसपास आपको यह कूलर नजर आएंगे. कूलर की तमाम वैरायटी भी हैं. इन्हीं में से कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए नया पैंतरा अपनाया है जहां वह कूलर को एसी कूलर का नाम देकर लोगों को बेच रहे हैं. यह दो से तीन दुकानों पर बिक रहा है. दुकानदारों का कहना है कि इसमें जो पेड लगा है उसके चलते कमरा ऐसी जितना ठंडा हो जाता है. आम ग्राहक दुकानदारों के झांसे में आ रहे हैं. वहीं कूलर पर एक सीजन की गारंटी भी दी जा रही है जिसका दुकानदार बिल ना देकर एक सादे कागज पर अपनी मोहर लगाकर गारंटी दे रहा है जिससे राजस्व को भी चूना लग रहा है.
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711
























