हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मियों अधिकारियों में हड़कंप मच गया जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस दौरान स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला.
बता दें कि यह अग्निशमन विभाग द्वारा की गई एक मॉक ड्रिल का हिस्सा था जहां पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने छात्रों को आग से बचाव की जानकारी दी. स्कूल में लगे सीजफायर सिलेंडर का किस तरह इस्तेमाल किया जाए इसके बारे में भी छात्रों को जागरूक किया.
आपको बता दें कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग जनपद हापुड़ के विभिन्न प्रतिष्ठानों, स्कूलों, चौराहों पर जाकर लोगों को आग से बचाव की जानकारी दे रहा है. इसी कड़ी में अग्निशमन विभाग मंगलवार को ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल पहुंचा जहाँ आग से निपटने की जानकारी दी गई. छात्रों को बताया गया कि विद्यालय में आग लगने के बाद किस तरह स्कूल बिल्डिंग से सुरक्षित निकला जाए. आग लगने पर फायर के नजदीकी स्टेशन को तुरंत सूचित किया जाए और इस स्थिति में कोई भी घबराए नहीं. छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी इस दौरान हिस्सा लिया और अग्निशमन विभाग की बातों को ध्यान से सुना. इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर पंकज गोयल, वैभव गोयल, प्रिंसिपल रेशू गोयल आदि उपस्थित रहे.
कलश यात्रा में उमड़ी महिलाएं
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले शुक्रवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित…
Read more






















