हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में स्कूलों द्वार अभिभावकों के साथ की जा रही लूट-खसोट व शोषण के विरुद्ध यहां अभिभावकों में गुस्सा व्याप्त है और उनका यह गुस्सा कभी भी लावा बनकर फूट सकता है। अनेक अभिभावकों ने शिक्षा माफियों के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई है, रायजादा राम गोपाल धर्मार्थ समिति ने भी अभिभावकों के साथ हो रहे शोषण पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा माफियों द्वारा कुछ दुकानों से सांठ-गांठ की हुई है और अभिभावकों को स्टेशनरी, ड्रैस, जूते, किताब आदि खरीदने के लिए एक विशेष दुकान के लिए बाध्य किया जा रहा है ये दुकानदार अभिभावकों से 5 से 10 गुना तक वसूली करने में लिप्त है। शिक्षा माफियों ने इन दुकानदारों से 5 से 15 लाख रुपए तक की अवैध वसूली की है। शिक्षा माफिया डोनेशन फीस की भी भारी वसूली कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये माफिया बड़े पैमाने पर जीएसटी की भी चोरी कर रहे है। उन्होंने शिक्षा माफियों के साथ गठजोड़ करने वाले व्यवसायियों के विरुद्ध जांच की मांग की है। मान्यता रद्द करने और उनके विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की है।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542
























