हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। सपा नेता पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और धमकी देने का आरोप है।
बता दें कि पिलखुवा पुलिस ने एक वायरल ओडियो पर सपा नेता तेजपाल प्रमुख के विरुद्ध धारा 153ए, 504 व 506 क तहत मुकद्दमा दर्ज किया था और रविवार को गिफ्तार कर लिया। पिलखुवा पुलिस ने सोमवार को सपा नेता को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
























