हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में यातायात पुलिस ने सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान 25 से अधिक वाहनों के यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पाठ पढ़ाया.
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षित यातायात के चलते 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके चलते सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर हापुड़ की ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने यातायात पुलिस कर्मियों के साथ तहसील चौराहे के पास बुलंदशहर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 25 से अधिक वाहनों के चालान कर कार्रवाई की. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में बताया और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य यातायात नियमों के उल्लंघन से हो रही रहे हादसों पर विराम लगाना है.
































