फोटो: प्रेरणा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव सबली के प्रधान पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने तीन सदस्य कमेटी गठित की है जो कि एक सप्ताह के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. इस टीम में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार और जिला पंचायत राज अधिकारी शामिल है. बता दें कि ग्राम प्रधान पति पर आरोप है कि ग्राम पंचायत में लगी लाइटों के भुगतान के लिए उन्होंने 40 फ़ीसदी हिस्से की मांग की है. यह आरोप हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित आनंद विहार कालोनी निवासी निकुंज ने लगाया है. ठेकेदार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं.
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

































