हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने रविवार को चुनाव जीतने की खुशी में 101 किलों दूध की धार चढ़ाई और मां गंगा मईया से क्षेत्र की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।
भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया, भाजपा नेता अंकुर त्यागी, रामअवतार राजौरा, अभिषेक शर्मा, भूषण शर्मा आदि के साथ गांव नयाबांस के गंगा के कच्चे घाट पर गंगातट पहुंचे और गंगा में 101 किलों दूध की धार चढ़ाई। इस अवसर पर बुजुर्गों ने हरेंद्र तेवतिया को आशीर्वाद दिया। भाजपा विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह अपने विधासभा क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव व आवश्यक प्रयास करेंगे।


























