हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चालक का निकलना अब और मुश्किल होगा। पुलिस पहले से ही वाहनों की चैकिंग में लगी रहती है और असामाजिक तत्व पुलिस के हत्थे भी चढ़े है।
सोमवार, 18 अप्रैल से पूरे उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरु होगा और जनपद हापुड़ में भी इस सप्ताह को मनाए जाने के तैयारी रविवार से ही शुरु हो गई। जनपद हापुड़ के मुख्य मार्गों, सम्पर्क मार्गों पर वाहनों की कड़ी चैकिंग होगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाना है और लोगों को ट्रैफिक रुल के पालन करने के लिए जागरुक करना है।
























