हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ब्रह्म वाल्मीकि अंखड ज्योति यात्रा के शनिवार की सायं हापुड़ पहुंचने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। अखंड ज्योति यात्रा का उद्देश्य वाल्मीकि समाज को एक मंच पर एकत्र करना और लोगों के मध्य हिंदू की अलख जगाना है। अखंड ज्योति यात्रा का हापुड़ सीमा पर सैकड़ों बाइक सवार युवकों ने स्वागत किया और नगर भ्रमण कराया।
जनपद हापुड़ के जिला संयोजक दीपक चंद्र ने बताया कि यह अखंड ज्योति यात्रा 16 अप्रैल को मुरादाबाद से प्रारम्भ हुई है और 35 जिलों मे भ्रमण करेगी। ज्योति यात्रा में धर्म गुरु डा. देव सिंह अद्वैत, महामंडलेश्वर परमहंस मिठूराम, बालयोगी वाल्मीकि संत ब्रह्म शऱण जी महाराज, वीरोत्तम श्री लल्ला बाबू द्राविड उपस्थित रहे। हापुड़ में अखंड ज्योति यात्रा का स्वागत संजय मनोठिया, ललित बाबा, अनिल पवार, सुमित पार्चा, राहुल आदि ने किया।























