हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद आचार संहिता दिवस समाप्त होते ही शनिवार को हापुड़ जनपद की तीनों तहसीलों हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने, हापुड़ तहसील में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शाडिल्यायन ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को सुना। गढ़ सम्पूर्ण समाधान दिवस में 35 फरियादी अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे, जबकि 30 फरियादी निराश लौटे गए।
जिलाधिकारी ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि जिनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका है, वे निराश न हो उनकी समस्याओं को संबधित विभागों को भेज दिया गया है। जिनकी निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय अवधि में निबटा दिया जाएगा।























