हापुड़, सीमन : हापुड़ के एक ज्वैलरी व्यापारी के बेटे व मजीदपुरा के एक नौजवान को नोएडा पुलिस उठाकर ले गई। आरोपियों पर लूट व डकैती के जेवर कोडिय़ों के भाव खरीदने का आरोप है। व्यवसायी की दुकान पर ताला लटका है।
सूत्रों के अनुसार ज्वैलरी व सुनार का धंधा करने वाला व्यापारी खारी कुंआ इलाके में रहता है। सोमवार की रात को नोएडा पुलिस ने व्यापारी के आवास पर दबिश दी और उसके बेटे को दबोच लिया। नोएडा पुलिस ने मजीदपुरा से भी एक युवक को उठाया।
नोएडा पुलिस रात ही दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। बताते हैं कि आरोपियों ने लूट व डकैती के जेवर कोडिय़ों के भाव खरीदे है। मंगलवार को व्यापारी की सर्राफा बाजार दुकान पर ताला लटका हुआ देखा गया।
सूत्र बताते हैं कि व्यापारी के कुछ समर्थक नोएडा पुलिस से सम्पर्क साधने में जुटे हैं,ताकि आरोपी को बचाया जा सके।
अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

























