हापुड़, सीमन : किराए पर ली गई स्वीफट डिजायर गाड़ी को लूट कर भाग रहे बदमाशों को धौलाना पुलिस ने पीछा कर दो बदमाशों को धर दबोचा, जबकि उनका तीसरा साथी फरार है। पुलिस ने लूटी गई गाड़ी व मोबाइल आदि बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि जनपद बुलंदशहर गांव शेरपुर में किराए पर मकान लेकर रह रहा पवन कुमार व उसके साथी थाना परतापुर के गांव अम्बेडकर नगर के विक्रांत जाटव तथा लिसाड़ी गेट मेरठ के लवकुश भाटी ने सोमवार को कौशम्बी गाजियाबाद से एक स्वीफट डिजायर गाड़ी किराए पर बुक की। बदमाशों ने कार चालक प्रेम सिंह अर्थला मोहन नगर को थाना धौलाना के अंतर्गत सपनावत नहर पर उतार दिया और कार, मोबाइल आदि लूट कर भाग खड़े हुए।
कार चालक प्रेम सिंह ने पुलिस को सूचना दी और जीपीएस के आधार पर गाड़ी की लौकेशन ट्रेस करते हुए पीछा किया। पुलिस ने गुलावठी व सिकंदराबाद पुलिस के सहयोग से सिकंदराबाद फ्लाइ ओवर के पास से गाड़ी को बरामद कर लिया। पुलिस ने पवन व विक्रांत को दबोच लिया जबकि लवकुश फरार है।
अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950

शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-https://www.facebook.com/Catererselite

























