हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी में दुकानदारों का रवैया श्रद्धालुओं को काफी परेशान कर रहा है। ग्राहक की खींचतान में दो महिला दुकानदार आपस में भिड़ गई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला वैसे तो बुधवार का बताया जा रहा है लेकिन यह वीडियो अब वायरल हुई है। बता दें कि बृजघाट में वाहनों के लिए एक छोटी पार्किग है जहां में कई अस्थायी दुकानें बनी हुई है। पूरी की एक दुकान पर ग्राहक पूरी खाने के लिए पहुंचे जिसके चलते आसपास की दो महिला दुकानदार ग्राहक के लिए आपस में भिड़ गई और एक-दूसरे को पटकनी देना शुरू कर दिया जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां मारपिटाई की वीडियो अक्सर वायरल होती रहती हैं।
हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को अधिकारियों ने निरस्त कर दिया था। ऐसे में लोगों ने इन लापरवाह अधिकारियों…
Read more






















