👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गांव दतियाना गेट के पास स्थित एक टायर की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया. सोमवार की रात को बदमाश दुकान का ताला तोड़कर घुसे और टायरों को चुराकर ले गए. मंगलवार को जब दुकान स्वामी दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि इस दौरान चोर दुकान में रखे कुछ टायरों को अपने साथ ले गए. बता दें कि याकूब अली टायर पंचर लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है जिसकी दुकान से चोरों ने टायर चुराकर याकूब अली को हजारों रुपए की चपत लगा दी.




























