👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मंगलवार की शाम को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचा. बादलों के चलते शाम के समय लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली. अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. इन जिलों में कानपुर, देहात, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, बांदा, जालौन आदि शामिल हैं लेकिन मौसम का असर हापुड़ में भी पड़ सकता है. गुरुवार को हापुड़ में बादल छाए रहने की संभावना है जिससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की उम्मीद है.






























