हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर से जुड़े कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की शाम को प्रभावित हो गई जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार केबल बक्सा फटने की वजह से विद्युत कर्मियों की परेशानी बढ़ गई जो शाम के समय बक्सा ठीक करने में जुटे लेकिन रात तक बक्सा ठीक नहीं हो पाया.एसडीओ यसेंन्द्र कुमार ने बताया कि दिल्ली रोड पर स्थित बिजलीघर का केबल बक्सा फटने की वजह से शाम को आर्य नगर, जवाहर गंज, बुलंदशहर रोड, राजीव विहार, आलोक कॉलोनी, न्यू आलोक कॉलोनी, श्रीनगर समेत विभिन्न इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई. विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बक्सा बदला जिसके बाद दूसरा बक्सा भी फट गया. इसी तरह का सिलसिला चल रहा है जिससे अधिकारी परेशान हैं. एसडीओ यसेंन्द्र कुमार खुद ही बक्सा ठीक कराने में जुट गए. बताया जा रहा है कि यदि सभी कुछ ठीक रहा तो लगभग 9:15 तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकेगी.
बताते चलें कि रात 9:05 पर फीडर एक से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई है जिसमे दिल्ली रोड पर स्थित बिजलीघर से लेकर हापुड़ के अपरपुरा चौराहा तक से जुड़े क्षेत्रों की लाइट सुचारू की गई है. अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रात 9:30 बजे तक सुचारू हो पाएगी.
























