हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को हापुड़ में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया और भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, विनोद गुप्ता, प्रवीण सेठी, महेश तोमर, कविता बाना, इंद्रजीत भुर्जी सहित बडा तादाद में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार की सुबह डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर एकत्र हुए। भाजपाई भगवा रंग में रंगे हुए थे।
भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। केंद्र व प्रदेश सरकार के माडल को दुनिया अपना रही है। कश्मीर को लेकर लोगों के भ्रम को भाजपा ने दूर किया है।





























