हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रोडवेज बस द्वारा हापुड़ से नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, दिल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब बढ़ा हुआ किराया देना होगा. टोल दरों में एक अप्रैल को हुई बढ़ोतरी से हापुड़ रोडवेज ने किराए में प्रति यात्री एक रुपए से लेकर तीन रुपए तक बढ़ोतरी की है. हापुड़ से गाजियाबाद रूट पर किराए में एक रुपए की बढ़ोतरी, हापुड़ से मुरादाबाद तक किराए में दो रुपए की बढ़ोतरी, हापुड़ से बरेली तक किराए में तीन रुपए तक की बढ़ोतरी रोडवेज ने की है. बता दें कि हापुड़ डिपो प्रतिदिन 106 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर करता है जिसमें सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं. ऐसे में यात्रियों को सफर करने के लिए बढ़ा हुआ किराया देना होगा.
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739

























