हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी में व्यापारी पर दिनदहाड़े गोली चलाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले नकाबपोश बदमाश सीसीटीबी कैमरे में कैद हो गए। सबसे बड़ी बात यह है कि बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। घटना मंगलवार की दोपहर की है जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि गुस्साए व्यापारियों ने मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात को ट्वीट कर की है। मामले की सूचना पाकर एएसपी हापुड़ सर्वेश मिश्र, हापुड़ सीओ एस एन वैभव पांडेय, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बता दें कि मामला थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी का है जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक किराना व्यापारी सुशील कुमार के बाए पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया और सात लाख रुपए की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर व्यापारी इंद्रलोक कॉलोनी में इकट्ठा हुए और बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की।






























