हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति की एक बैठक चैंबर ऑफ कॉमर्स हापुड़ में रविवार को आयोजित की गई जिसमे इस वर्ष मेले के आयोजन के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। स्वाधीनता संग्राम के सभी शहीदों की याद में 1975 से निरंतर 10 मई से 10 जून तक रामलीला मैदान हापुड़ में मेला एवम् प्रदर्शनी का आयोजन होता चला आ रहा है। पिछले दो वर्षों में कोविड प्रकोप के कारण मेले का आयोजन नहीं हुआ था।
बैठक में इस वर्ष लगने वाले मेले का भव्य आयोजन करने का फैसला लिया गया जिसका सभी सदस्यों ने एक मत से समर्थन किया तथा आगामी 10 तारीख को शाम छह बजे चैंबर ऑफ कॉमर्स में पुनः मीटिंग कर इस वर्ष की मेला कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ललित छावनी वाले, महामंत्री मुकुल त्यागी, रवि मोहन गर्ग, राजीव दतियाना, अतुल गर्ग, चेतन प्रकाश, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रभात अग्रवाल, राकेश वर्मा, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739
























