हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हिन्दू नववर्ष संवत 2079 के पावन पर्व पर शनिवार को संस्कार भारती जनपद हापुड़ द्वारा पिलखुवा नगर के ठाकुरद्वार मंदिर पर प्रातः 9:00 बजे हवन यज्ञ चंदन वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बधाई पत्र प्रतियोगिका का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रान्तीय अध्यक्ष बागीश दिनकर मौजूद रहे जिन्होंने नववर्ष के अवसर पर कई अहम मुद्दों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिलाअध्यक्ष सुशील अग्रवाल, प्रान्तीय कार्यकर्ता- डा. सतीश वर्धन, अमित मित्तल, बीना गोयल, नीरज मित्तल, अशोक गोयल, नीरज गर्ग, रामप्रकाश बंसल, ज्ञान, मुकेश वर्मा, मनीष मित्तल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी को चंदन तिलक लगाकर वंदन किया गया एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी। जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया उन सभी को पुरस्कृत किया गया।
नववर्ष की सायं कालीन बेला में हापुड़ नगर के शिव चौक निकट चंडी मंदिर पर भगवान आशुतोष के समक्ष संस्कार भारती के सभी परिवारों ने एकत्र होकर आमुन्तकों का माथे पर तिलक चंदन लगाकर वंदन किया तथा नववर्ष पर शुभकामनाएं प्रदान की। तत्पश्चात घी के दीपक प्रज्वलित कर तथा मोमबत्ती जलाकर नववर्ष का स्वागत किया, एक दूसरे को बधाई प्रदान की। एवं हिंदू नव वर्ष के विषय में विस्तृत जानकारी दी।






















