👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली के एक गांव में एक गृहस्वामिनी अपनी सौतन को देखते ही भड़क उठी और सौतन को खदेड़ कर ही दम लिया। हुआ यह था कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी को गांव में ही छोड़कर दिल्ली चला गया और दिल्ली में रह कर मजदूरी करने लगा। मजदूर की पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला से प्रेम हो गया। महिला की जिद पर व्यक्ति अपनी प्रेमिका (दूसरी पत्नी) के साथ गुरुवार को गांव पहुंचा तो गृहस्वामिनी सौतन देखते ही भड़क उठी और भला-बुरा कहने लगी। गृहस्वामिनी ने सौतन को खदेड़ कर ही दम लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























