हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों का सैलाव शिवालयों की ओर उमड़ पड़ा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
हापुड़ के पास के गांव सबली में प्राचीन शिव मंदिर है जिसमें स्थापित शिवलिंग स्वप्रकट हैं। मान्यता है कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को शिव की आराधना करने और भोले का जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होती है।
सोमवार को भोर में श्रद्धालु पूजा सामग्री लेकर गांव सबली, दत्तियाना व छपकौली के शिव मंदिर पहुंचे और भोले का जलाभिषेक कर बेल पत्थर, धतूरा, फल आदि अर्पण किया और भोले का आशीर्वाद लेकर लौट गए। गत वर्ष के मुकाबले श्रद्धालुओं की काफी कमी थी।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888:
























