टीबी चैंपियन करेंगे जागरुक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी चैंपियन अब टीबी रोगियों को खुद बीती बताएंगे और इस बीमारी के जद से निकलने की राह भी दिखाएंगे। दरअसल क्षय रोग विभाग ने टीबी को मात देकर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को टीबी चैंपियन बनाया है। जनपद हापुड़ की बात करें तो हर टीबी यूनिट से एक महिला और एक पुरुष को शामिल करते हुए 18 टीबी चैंपियन बनाए गए हैं।

अब इन चैंपियंस का असली काम शुरू होने वाला है। ऑनलाइन ट्रेनिंग के बाद यह चैंपियंस टीबी रोगियों को पढ़ाएंगे और उन्हें इस बीमारी से बाहर निकलने की राह भी सुझाएंगे। शासन के आदेश पर मंगलवार को जिला क्षय रोग केंद्र पर टीबी चैंपियंस की क्लास हुई। पहली क्लास में टीबी चैंपियंस को diksha e gurukul एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उनके मोबाइल में यह एप डाउनलोड भी कराया गया।

जिला कार्यक्रम समन्यवयक दीपक कुमार शर्मा और जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने टीबी चैंपियंस को बताया- दीक्षा एप पर उनकी ट्रेनिंग के लिए विभाग की ओर से तैयार कराया गया पूरा सिलेबस उपलब्ध है। एप को लेकर आयोजित किए गए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में के दौरान वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक बृजेश कुमार और मनोज कुमार गौतम भी मौजूद रहे। 

आज से होगी शुरूआत

जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) ने बताया-जनपद में बुधवार से एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) शुरू होगा। अभियान के तहत जनपद की टीबी की लिहाज से संवेदनशील 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग होगी। लिंक वर्कर (आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) के सहयोग से अभियान को अंजाम दिया जाएगा। एसीएफ के लिए 105 टीम गठित की गयीं हैं, जो घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों के बारे में जानकारी देंगी और मिलते जुलते लक्षण वालों की जांच कराएंगी। अभियान 22 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा टीबी के संक्रमण को रोकने के लिए रोगी की जल्दी पहचान और उपचार शुरू होना जरूरी है।








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!