👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने 23 दिसंबर को ऊर्जा निगम के संविदाकर्मी के साथ हुई लूट में वांछित चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. 15,000 के इनामी इन दोनों बदमाशों का नाम फुरकान और शेएव है जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है.
बता दें कि मोहल्ला छीपीवाड़ा निवासी रहमान को 23 दिसंबर को बाइक सवार छह बदमाशों ने बंधक बनाकर 75 हजार रुपए, लैपटॉप और निगम के करीब साढ़े छह लाख के चेक लूट लिए थे. पुलिस ने 3 जनवरी को मुठभेड़ के दौरान नदीम, सावेज, आमिर और परवेज को गिरफ्तार कर लिया था जबकि वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























