हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में 25 फरवरी को एक व्यक्ति पर हमला करने वाले आरोपी आकाश, शेरू और टम्पू के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि 25 फरवरी को अशोक कुमार पुत्र समय सिंह निवासी मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी को आरोपियों ने आवास विकास कॉलोनी में रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर मारपीटाई की. इस दौरान अशोक के सिर में काफी चोटें आई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया. मामले में मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अशोक पुत्र पलटू निवासी मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी, शेरू तथा टैंपू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586





























