👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : सिंभावली ब्लॉक के गांव सलारपुर में नाली पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने से गांव में गंदा पानी सड़कों पर तैर रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
गांव सलारपुर के ग्रामीण में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को उप जिला मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह के पास पहुंचे और एक ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सलारपुर में नाली पर कुछ दबंगों ने कब्जा जमा लिया है जिससे पानी तालाब तक नहीं पहुंच रहा है और रास्ते में तैर रहा रहा है। दबंगों की इस हरकत से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने नाली को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।






























