हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मां मंशा देवी मंदिर गई एक महिला के साथ मनचले द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोपी ने महिला का पीछा किया और विरोध करने पर उसका रास्ता रोक लिया. मौके पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी धमकी देकर भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है.
मामला शुक्रवार का है जब महिला मंशा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर वापस लौट रही थी. जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो मोहल्ला पीरबाऊद्दीन निवासी अबरार मौके पर पहुंचा और उसका पीछा शुरू कर दिया. इस दौरान उसने अभद्र टिप्पणियां भी की और मौका पाकर महिला का रास्ता रोक लिया. शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन भी मौके पर पहुंचे जिन्हें देख आरोपी भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अमृत डायग्नोस्टिक के Mega Health Camp में नि:शुल्क परामर्श: 7817982711



























