वृद्ध ने नेत्र दान किया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर के रेलवे रोड हापुड़ स्थित गंगा नगर कालोनी निवासी जिला माहेश्वरी सभा हापुड़ के पूर्व प्रधान राकेश माहेश्वरी के पूज्य पिता महेश चंद्र माहेश्वरी का स्वर्गवास 97 वर्ष की आयु में सोमवार को 21 फरवरी को हो गया था। आयु काफी अधिक होने के बाद भी उनकी आंखों की रोशनी बहुत अच्छी थी।

विश्व भारती प्रेस, हापुड़ के प्रबंधक एवं राकेश के मित्र दिनेश चंद्र माहेश्वरी ने उन्हें अपने दिवंगत पिता के नेत्रदान करने की सलाह दी। राकेश ने इसे सहर्ष स्वीकृति दे दी उसके बाद दिनेश चंद्र माहेश्वरी ने मेरठ की नेत्र ज्योति संस्था के माध्यम से मेरठ मेडिकल कालेज की आई बैंक सोसाइटी से संपर्क किया।

तत्पश्चात मेरठ मेडिकल कालेज की टीम ने आकर महेश चंद्र के नेत्र प्राप्त किए दिनेश चंद्र माहेश्वरी ने बताया वे अब तक करीब 17-18 लोगों के मरणोपरांत नेत्रदान कराकर लगभग 35-36 नेत्र सुख से वंचित लोगों को रोशनी दिला चुके है। वह स्वयं लगभग 20 बार रक्तदान कर चुके है और उनके पुत्र प्रशांत माहेश्वरी लगभग 14-15 बार रक्तदान कर चुके है।

एक स्वस्थ व्यक्ति के मरणोपरांत नेत्रों से दो नेत्रहीन लोगों के जीवन में रोशनी आती है। गौरतलब है मृत्यु के बाद उपरांत 6 से 8 घंटे के अंदर नेत्रदान करा कर नेत्रहीन लोगों के जीवन को प्रकाशमय किया जा सकता है।








Related Posts

जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव

🔊 Listen to this जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 13/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

Read more

मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट

🔊 Listen to this मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ मंडल आयुक्त द्वारा 20 फरवरी को हापुड़ कलेक्ट्रेट…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव

मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट

मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट

LOC के पास तैनात हापुड़ निवासी बीएसएफ सब इंस्पेक्टर का निधन

LOC के पास तैनात हापुड़ निवासी बीएसएफ सब इंस्पेक्टर का निधन

पिलखुवा: चंडी मंदिर फाटक पर एक घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी

पिलखुवा: चंडी मंदिर फाटक पर एक घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

चौधरी अजीत को रालोद ने याद किया

चौधरी अजीत को रालोद ने याद किया
error: Content is protected !!