हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने एक वाहन चोर को दबोच कर उसके कब्जे से बाइक व एक चाकू बरामद किया है।
धौलाना पुलिस पिपलैडा वार्डर पर गश्त कर रही थी कि एक बाइक सवार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी जनपद गाजियाबाद के मसूरी का अमन है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है। अमन से बरामद बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी है। यह बाइक कवि नगर गाजियाबाद से चोरी गई थी।

























