हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर दस बाइक, एक कार, एक असलहा व 20 चाबियां बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर पुलिस गांव नानपुर के जंगल में गश्त कर रही थी कि पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए रोक लिया। आरोपी वाहन चोर निकले। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जनपद बुलंदशहर के थाना चंदियाना के आमिर तथा गढ़ चौपला के अभिषेक उर्फ मल्लू के रुप में की गई है। पुलिस ने आमिर के कब्जे से एक अवैध असलहा बरामद करने सहित आरोपियों से कार, 10 बाइकें व चाबियां बरामद की है। पकड़े आरोपियों में से आमिर पर तीन जबकि अभिषेक पर दो मुकदमा दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी डूप्लीकेट चाबियों की मदद से वाहन उड़ा लेते थे। बरामद वाहन परीक्षत गढ़ व अमरोहा से चोरी गए थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099



























