हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में यातायात पुलिस छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रही है. टीएसआई छविराम ने शुक्रवार को पिलखुवा में यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्रों और अध्यापकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. इस दौरान छविराम ने छात्रों से अपील की कि गाड़ी में तेज आवाज में गाने ना सुने और आगे बैठने वालों को सीट बेल्ट जरूर लगवाएं. सड़क पर यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























