हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना की एक बेटी भी दहेज की शिकार हो गई। ससुरालियों ने दहेज में बुलेट व 50 हजार रुपए न लाने पर बहू को प्रताड़ित कर बुरी तरह मारपीट की।
कस्बा धौलाना की बेटी रुबी का विवाह दिल्ली के थाना भजनपुरा के गांव भौजपुर के शाहरुख के साथ हुआ हैं। रुबी का कहना हैं कि दहेज में 50 हजार रुपए व बुलैट न मिलने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। रुबी ने पति, सास, ससुर व देवर को पुलिस रिपोर्ट में नामजद किया हैं।

























