हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू कर दिया है। इस दौरान क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन के शहरों पर रूस निशाना साध रहा है। यूक्रेन में भारत के करीब 20 हजार छात्र फंसे हुए हैं जिनके परिजन बेहद चिंतित है। वहीं हापुड़ की पुरानी चुंगी निवासी 19 वर्षीय मौहम्मद फैजल भी यूक्रेन में फंसा हुआ है जिसने अपना वीडियो शेयर किया है। बनारस के रहने वाले अपने दोस्त के साथ फैजल ने यूक्रेन से वीडियो भेजा है जिसमें वह डरे सहमे नजर आ रहे हैं। फैजल ने सरकार से सुरक्षित भारत पहुंचाने की अपील की है।
फैजल की मां भी बेहद चिंतित है जिन्होंने मांग की है कि भारत सरकार फैजल को सुरक्षित भारत लाए। बता दें कि फैजल पुत्र मौहम्मद राशिद पिछले साल दिसंबर में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन के शहर इवानो फ्रेंकिस गए थे जो यूक्रेन में बना हालातों के बीच फंस गए हैं। बता दें कि नाटो के ‘पूर्व की ओर विस्तार’ को खत्म करने की मांग को लेकर रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है।
अमृत डायग्नोस्टिक के Mega Health Camp में नि:शुल्क परामर्श: 7817982711


























