हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामा महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए रोडवेज ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। शिवभक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। हापुड़ डिपो में कुल मिलाकर 95 बसें हैं जिनमें से 86 बसें चुनाव में लगी हुई है। ऐसे में शेष बसों को शिव भक्तों के लिए लगाया गया है। जरुरत पड़ने पर अन्य डिपों से भी बसें मंगाई जाएंगी। डिपो के अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि एक बस में 50 सवारियों को भेज जाएगा। मेरठ रोड पर स्थित हापुड़ डिपो से गुरुवार को चौथी बस रवाना की गई जिसमें शिव भक्तों ने भगवान शिव का स्मरण किया यात्रा शुरु की।
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099

























