हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्रवण कुमार की कहानी तो आपने सुनी ही होगी. हापुड़ में भी श्रवण कुमार के रास्ते पर चलते हुए दो युवक नजर आए जो बुजुर्ग माँ और दिव्यांग भाई को कावड़ में बैठा कर ले जाते हुए नजर आए. फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए विजय और प्रवीण ने बुजुर्ग महिला और दिव्यांग भाई को कावड़ में बैठा यात्रा शुरू की. बुलंदशहर के गांव शेरपुर निवासी विजय गुर्जर का सपना था कि वह अपनी मां जग्गो देवी और अपने दिव्यांग भाई हरेंद्र को कावड़ यात्रा कराएं. इसके लिए उन्होंने गांव निवासी ही प्रवीण शर्मा से बातचीत की. प्रवीण और विजय ने मिलकर बुजुर्ग महिला और दिव्यांग हरेंद्र को कावड़ यात्रा कराने की ठानी और दोनों को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार की यात्रा शुरू की. जब वह हापुड़ की बुलंदशहर रोड से गुजरे तो सभी ने उनका स्वागत किया. विजय ने कहा कि उनका सपना था कि वह अपनी मां और भाई को कावड़ यात्रा कराएं.
विजय के साथ उनके मित्र प्रवीण भी पूरा साथ दे रहे हैं. इन सभी का सहारा देने के लिए उनकी भाभी फिरेवती भी पद यात्रा में शामिल हुई हैं.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























