हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राशन के चावल की कालाबाजारी की सूचनाओं पर प्रशासन ने चावल कारोबारियों पर नजर बढ़ा दी है और खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया। हापुड़ के जिन व्यापारियों पर पूर्व में राशन के गेहू व चावल की कालाबाजारी के आरोप में मुकद्दमे दर्ज हुए है, उन्हें खंगाला जा रहा है।
बता दें कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर पाश मशीनों के माध्यम से जनपद हापुड़ में भी गेहूं, चावल उपभोक्ताओं को वितरित किया जा रहा है, जिससे कालाबाजारी की सम्भावना शून्य के समान है, परंतु राशन डीलर आखिर रास्ता खोज ही लेते है। जनपद का राशन डीलर उपभोक्ता भी चावल ब्लैक में बेच देता है। इसके अलावा उपभोक्ता भी चावल ब्लैक में बेच रहा है। राशन का यह चावल काले धंधे वालों के ठिकाने पर पहुंच जाता है। राशन डीलर द्वारा राशन का चावल कम देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























