हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के गेट नंबर एक पर नियमों का उल्लंघन करता ओवरलोडेड वाहन कैमरे में कैद हो गया जो कि नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहा था. एक तो ओवरलोडेड वाहन दूसरा इसके ऊपर बैठी सवारियां अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि भीम नगर चौकी से चंद कदमों की दूरी से होकर यह वाहन गुजरा जहां पुलिस हाथ मलती हुई नजर आई. इस तरह के वाहन हादसे को बुलावा देते हैं जिसमें जानहानि भी हो सकती है. नियमों का उल्लंघन करने वाले इस तरह के वाहनों पर शिकंजा कसने की आवश्यकता है.
Techno Blast के लिए FREE में रजिस्ट्रेशन: 8279806606
























