हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं धौलाना, हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर में 10 फरवरी को मतदान शांति पूर्वक व निष्पक्ष तरीके से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत सम्पन्न हो गया। जनपद हापुड़ में तीनों विधानसभा सीटों पर 67.68 प्रतिशत मतदान हुआ।
10 फरवरी को चुनाव सम्पन्न होने तक धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 69.1 प्रतिशत, हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 67.05 प्रतिशत तथा गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 66.67 प्रतिशत मतदान हुआ।
आपको याद दिला दें कि धौलाना में वर्ष-2017 में 66.89 प्रतिशत व वर्ष-2012 में 65.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में वर्ष-2017 में 64.54 प्रतिशत व वर्ष-2012 में 62.32 प्रतिशत मतदान हुआ था। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष-2017 में 67.30 प्रतिशत व वर्ष-2012 में 65.66 प्रतिशत मतदान हुआ था।





























