हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लोकतंत्र के इस महापर्व में जनपद हापुड़ में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिले में बुजुर्गों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है जो मतदान करने में किसी से पीछे नहीं है। चलने फिरने में भले ही इन्हें समस्या होती हो लेकिन अपनी फर्ज निभाने में कोई पीछे नहीं है। हापुड़ की फ्री गंज रोड पर स्थित मतदान केंद्र पर श्रीनगर निवासी 74 वर्षीय शारदा देवी, 78 वर्षीय ओमवती शर्मा आदि ने वोट डाला। सभी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर काफी उत्साहित नजर आए।
वहीं हापुड़ की शिवपुरी निवासी 74 वर्षीय दयावती अग्रवाल ने घर से निकलकर मताधिकारी का इस्तेमाल किया और क्लैक्टर गंज स्थित केंद्र पर वोट डाला। बता दें कि जिले में बुजुर्ग मतदाता बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही युवा मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह 9 बजे तक जिले में 8.16 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 11 बजे तक यह प्रतिशत बढ़कर 22.8 % हो गया।





























