हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। ऐसे में मतदाताओं के मोबाइल फोन मतदान केंद्र पर ले जाना प्रतिबंधित है। सुरक्षा व अन्य कारणों के चलते मोबाइल फोन केंद्र के अंदर नहीं ले जाया जा सकता। ऐसे में मतदान केंद्रों पर फोन जमा करने की कोई व्यवस्था न होने के चलते मतदाताओं को परेशान होना पड़ रहा है। मतदाता या तो बाहर खड़े किसी जानकार को फोन थमा रहे हैं या वापस घर जाकर फोन रखकर आ रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं को सेल्फी लेने में भी समस्या आ रही है।
जानिए कैसे करें मतदाता पर्ची डाउनलोड:
यदि किसी वोटर की मतदाता पर्ची खो गई है या फिर नहीं मिली तो वह electoralsearch.in पर जाकर मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं जिसका प्रिंट निकालकर वह मतदान कर सकते हैं।
जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 35 प्रत्याशी मैदान में है जिनके भविष्य का फैसला 11 लाख 26 हजार 684 मतदाता करेंगे। कई दिग्गजों की साख दाव पर है। प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिले में कुल 493 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग चल रही है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811






























