👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरु हो गया। इस दौरान मतदाताओं में जागरुकता नजर आई और कई तो सुबह छह बजकर 50 मिनट पर ही पोलिंग स्टेशन के बाहर खड़े नजर आए। पोलिंग के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। वोट डालने के लिए महिला और पुरुष के साथ-साथ युवा भी नजर आए। इस दौरान पहली बार वोट करने आए मतदाता काफी उत्साहित नजर आए। वोटिंग सुबह सात बजे शुरु हुई जो कि शाम छह बजे तक चलेगी। शाम पांच से छह बजे तक कोविड या बुखार से संक्रमित मरीजों को वोट डालने का समय दिया जाएगा। ELECTION #ELECTION2022
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041






























