हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की दो विधानसभा सीटों की जबरदस्त चर्चा है और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वर्तमान विधायकों की वापसी होगी।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजयपाल पुनः भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है। इसी सीट पर बसपा, रालोद, कांग्रेस प्रत्याशियों सहित 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा प्रत्याशी विधानसभा में पुनः पहुंचने के लिए ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे है।
धौलाना विधानसभा क्षेत्र से वर्ष-2017 में बसपा के टिकट पर विधायक बने असलम चौधरी अब सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है। इस क्षेत्र से 12 अन्य प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे है। सपा प्रत्याशी असलम चौधरी को रालोद का भी समर्थन प्राप्त है।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कमल मलिक चुनावी रेस से बाहर है, क्योंकि भाजपा हाई कमान ने उन्हें पुनः चुनाव मैदान में नहीं उतारा है उनके स्थान पर भाजपा से हरेंद्र तेवतिया भाग्य आजमा रहे है। गढ़ क्षेत्र से दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965






























