👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना व देहात हापुड़ पुलिस ने रात गश्त के दौरान दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच किलो दौ सौ ग्राम मादक पदार्थ, तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
धौलाना पुलिस मध्यरात्रि के करीब गांव इकलैड़ी नहर पुल पर गश्त कर रही थी कि पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए रोक लिया। संदिग्ध व्यक्ति गांव बझैड़ा का अकबर निकला। पुलिस ने उसके कब्जे से मादक पदार्थ व तमंचा आदि बरामद किया है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मोती कॉलोनी के जुबैर को सलाई रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन किलो सौ ग्राम गांजा, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं।

































