हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा क्षेत्रों धौलाना, हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर में 10 फरवरी की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे है जिनके भाग्य का फैसला 11 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। जिला प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष रुप से कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार आठ फरवरी, मंगलवार की सायं पांच बजे थम जाएगा। इस दौरान शोरगुल के साथ प्रचार नहीं किया जा सकेगा। हालांकि डोर-टू-डोर जाकर प्रचार किया जा सकेगा। 9 फरवरी की सुबह 10 बजे नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियां जाना शुरु हो जाएगी। 10 फरवरी को मतदान शुरु होने से पहले सभी मतदान बूथों पर सुबह साढ़े पांच से 6 बजे के मध्य इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन से माकपोल होगा। चुनाव प्रचार थमने के बाद सड़कों पर लगे बैनर, वॉल पेटिंग आदि हटाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041






























