👁 0 views Views
धौलाना, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस ने गांव नंदपुर में एक मकान पर छाया मार कर अवैध रुप से चल रहे बूचड़खाने का भंडाफोड़ किया है और मौके से 80 किलो भैंस का मांस, गंडासा, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दानिश मूल रुप से जनपद बुलन्दशहर के थाना अगौता के गांव शाह नगर का निवासी है और वह थाना धौलाना के नंदपुर गांव में मकान लेकर रह रहा था और चोरी-छिपे मांस के कारोबार में लिप्त था। एक सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और आरोपी को धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मवेशी वध कर मांस बेचना स्वीकार किया है।
































